Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्र ग्रहण से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट:हाथरस में भैरवनाथ मंदिर सूतक काल में भी खुला, पूजा अर्चना जारी रही

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में चंद्र ग्रहण से पूर्व जिले के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह विधिवत पूजन-आरती के बाद बंद कर दिए गए। सूतक काल के कारण श्रद्धालुओं ने पूजन-पाठ और भोजन सूतक से पहले ही कर लिया। इसी के चलते आज होली भी नहीं खेली गई। शहर के राम दरबार मंदिर, दाऊजी मंदिर, नवग्रह मंदिर, कन्हैया जी मंदिर, गोविंद भगवान मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहे। हिंदू धर्म में सूतक काल को अशुद्ध माना जाता है। इस अवधि में कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। चंद्र ग्रहण के सूतक काल का विशेष महत्व होता है। भैरवनाथ मंदिर के कपाट नहीं हुए बंद हालांकि, अलीगढ़ रोड स्थित प्राचीन भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुले रहे। यहां सूतक काल के दौरान भी श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि भैरवनाथ और भोलेनाथ के मंदिर कभी बंद नहीं होते। उनके श्मशान वासी होने के कारण सूतक का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वे श्मशान की भस्म लगाते हैं और गले में मुंडों की माला पहनते हैं, इसलिए उन पर सूतक का कोई असर नहीं होता। यही कारण है कि भैरवनाथ मंदिर में सूतक काल में भी पूजा-अर्चना जारी रही और श्रद्धालु दर्शन करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में होलिका दहन से पहले आग लगाने का प्रयास:पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, शांति भंग का केस दर्ज
    Next Article
    Vijay-Rashmika Announces Scholarships: विजय-रश्मिका ने बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम; फैंस बोले- 'जोड़ी हो तो ऐसी'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment