Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ का बढ़ा खतरा, दो गांवों में घुसा पानी:कन्नौज में 157 बीमार मिले, डायरिया-बुखार के मरीज बढ़े

    8 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में गंगा का जल स्तर बढ़ने से कासिमपुर और बख्शीपुरवा गांव जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण गांव में डायरिया, बुखार और त्वचा रोग जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित होने लगे। जिसको देखते हुए प्रशासन ने 21 बाढ़ चौकियां और 2 डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के जलस्तर में हर दिन इजाफा हो रहा है। यहां गंगा का जलस्तर 125.760 दर्ज किया गया, जोकि खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर दूर है। ऐसे में गुरुवार को नरौरा बांध से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसका जिले में 48 घण्टे बाद असर दिखाई देगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासिमपुर और बख्शीपुरवा गांव जलमग्न हो गए। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। हालांकि कासिमपुर गांव में घरों के अन्दर पानी घुसने के बाद भी ग्रामीण किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर जाने को तैयार नहीं है। अधिकांश ग्रामीण अब भी अपने घरों में ही टिके हुए हैं, जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। गांव में जलभराव के कारण ग्रामीण और बच्चे बीमार पड़ने लग गए। सीएमओ डॉक्टर विकास चंद्रा ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए 21 बाढ़ चौकियां और डॉक्टरों की 2 टीम तैनात की गई है। जलभराव वाले इलाकों में बीमारियों को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने 157 मरीजों का इलाज किया। जिसमें 14 डायरिया, 33 बुखार, 44 त्वचा रोग तथा 66 अन्य रोगों से ग्रसित मरीज पाए गए। उन्हें दवाइयों के अलावा 155 क्लोरीन की गोलियां और 120 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। सीएमओ डॉ. विकास चन्द्रा ने बताया कि जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के पास बीमारियों से निपटने के पर्याप्त इंतजाम हैं। यहां 20,000 क्लोरीन टैबलेट, 2,27,975 ओआरएस पैकेट, 200 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर और 1,305 हाइपोक्लोराइट वायल का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कीटनाशक सामग्री में Biovac 200 लीटर एवं Temephos 220 लीटर उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिटफंड घोटाले की जांच EOW को हो सकती है ट्रांसफर:बदायूं पुलिस को अब तक 25-30 करोड़ की धोखाधड़ी के सबूत मिले
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर विक्रम जोशी हत्याकांड में 5 को उम्रकैद:खीरी में 16 साल पहले घर में घुसकर तमंचे से 2 गोलियां मारी थीं, तलवार-लाठियों से भी हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment