Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ में डूबे युवक की मौत पर 4 लाख मुआवजा:अमृतपुर में प्रभारी मंत्री ने सौंपा चेक, 100 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट

    1 day ago

    1

    0

    अमृतपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। बारिश के चलते कार्यक्रम के लिए लगाया गया पंडाल भीग गया था, इसलिए आयोजन कॉलेज परिसर में कराया गया। जगह कम होने के कारण कार्यक्रम में अव्यवस्था जैसी स्थिति भी बनी रही। प्रभारी मंत्री ने चित्रकूट, भरखा, सबलपुर, हमीरपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर इमादपुर समेत कई गांवों के करीब 100 बाढ़ पीड़ितों को 50-50 किलो की राहत सामग्री किट दी। उन्होंने पीड़ितों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम करीब एक घंटे के लिए निर्धारित था, लेकिन बारिश और जगह की कमी के चलते इसे महज 12 मिनट में ही समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भरखा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से जान गंवाने वाले 25 वर्षीय महिपाल के परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा गया। पंडाल भीगा तो कॉलेज परिसर में कराया कार्यक्रम बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया पंडाल भीग गया था। इसके बाद कार्यक्रम को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कॉलेज परिसर में कराया गया। परिसर में जगह कम होने के कारण राहत सामग्री वितरण और लोगों की मौजूदगी के बीच कुछ दिक्कतें भी आईं। कार्यक्रम एक घंटे का निर्धारित था, लेकिन व्यवस्थाओं के चलते करीब 12 मिनट में ही इसे समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। 100 परिवारों को मिली 50 किलो की राहत किट प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चित्रकूट, भरखा, सबलपुर, हमीरपुर, जोगराजपुर और कंचनपुर इमादपुर सहित कई गांवों के करीब 100 बाढ़ पीड़ितों को 50 किलो की राहत सामग्री किट वितरित की। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। चित्रकूट निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके गांव में करीब दो महीने से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। राहत सामग्री मिलने से कुछ मदद मिली है, लेकिन खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ में डूबे महिपाल के परिवार को 4 लाख की मदद भरखा निवासी बटेश्वर के बेटे महिपाल (25) की 6 सितंबर को बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने महिपाल के परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। बटेश्वर ने बताया कि उनके पांच बच्चे थे और महिपाल तीसरे नंबर का बेटा था। गांव के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। महिपाल पशुओं को चराने गया था, इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। गांव के चारों तरफ पानी, पशुओं के चारे का संकट मड़ैया तौफीक निवासी शिवम कुमार ने बताया कि उनके गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। हालांकि अभी पानी घरों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन पशुओं के चारे का काफी संकट पैदा हो गया है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों के सामने पशुओं को खिलाने की समस्या भी बनी हुई है। मंत्री बोले- सरकार पूरी संवेदनशीलता से बाढ़ पीड़ितों के साथ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और बचाव कार्य कर रहा है। प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों तक समय से मदद पहुंचाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी गिरोह का खुलासा:मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली, 6 गिरफ्तार; 125 किलो एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद
    Next Article
    कानपुर देहात की गोशाला में दो गोवंश मृत मिले:ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, एक महीने में 10 से ज्यादा की मौत का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment