Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चचेरे भाई की हत्या करने वाले के बंद हुए अकाउंट:तालाब में मिले DVR में हत्या की वारदात कैद, आरोपी ने सिर मुंडवाया

    3 hours ago

    1

    0

    साढ़ में घर में घुसकर लूटपाट के बाद वैन चालक मुमताज की हत्या को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक घटना का मुख्य आरोपी चचेरा भाई शोयल खान उर्फ रानू अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी की तलाश लगी सात टीमों को वह लगातार गच्चा दे रहा है। हत्यारोपी को खोजते हुए पुलिस चित्रकूट पहुंची, जहां उसने सिर मुंडवा लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने उसे ही फोटो दिखा पूछा कि कहीं इसे देखा तो सकपका गया। कुछ देर शांत रहने के बाद बोला कि नहीं देखा है। इसके बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो खुलासा हुआ की वहीं रानू था। पुलिस को आशंका है कि रानू सरेंडर कर सकता है, जिस पर दो टीमें सादी वर्दी में डेरा जमाए हैं, लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा- कानपुर आ चुका है रानू पुलिस को बीते दिनों रानू के वकील से संपर्क करने की जानकारी मिली थी। पुलिस का दावा है कि रानू कानपुर आ चुका है और वह मौका मिलते ही सरेंडर कर देगा। दरअसल पुलिस ने उसका अकाउंट और आर्थिक मदद के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। उधर, हत्याकांड से जुड़ा डीवीआर पुलिस को लक्ष्मणपुर गांव के तालाब के पास मिल गया है। पुलिस के मुताबिक डीवीआर सही है। घटना का वीडियो फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह था पूरा मामला… साढ़ के देवसढ़ गांव में घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशा ने वैन चालक मुमताज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि उसकी पत्नी शाहजहां को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। जांच के दौरान मृतक के चचेरे भाई शोयल उर्फ रानू व उसके दोस्त आशीष उर्फ काशी का नाम सामने आया था। हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। इस मामले में पुलिस सह अभियुक्त आशीष उर्फ काशी को जेल भेज चुकी है। उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की दूसरी टीम मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू के पीछे लगी थी। शोयल पुलिस से बचता हुआ हमीरपुर, चित्रकूट पहुंच गया था। लगातार पुलिस भी उसके पीछे लगी थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक शोयल की तलाश में टीमें चित्रकूट पहुंची थी, शोयल की फोटो दिखाकर वहां के लोगों से पूछताछ कर रहीं थी। तभी शोयल पुलिस से टकराया, लेकिन उसने सिर मुंडवा रखा था। जिसपर पुलिस कर्मी उसे पहचान नहीं सके। पुलिसकर्मियों ने उसे फोटो दिखा उसके बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इंकार कर दिया। पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन उसी जगह के आसपास मिली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह सिर मुंडवाए घूम रहा युवक शोयल उर्फ रानू ही निकला। भनक लगते ही तोड़ा मोबाइल पुलिस के पीछे लगे होने की भनक लगने पर शोयल ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और दूसरे मोबाइल नंबर से वकील से संपर्क किया। सरेंडर करने के लिए उसके कानपुर आने की सूचना पर पुलिस ने उसका पीछा करना छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रानू के सरेंडर करने की सूचना मिली है। पुलिस टीमें कचहरी पर नजर रखें हैं। उसके जल्द पकड़े जाने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- हमें अराजकता पर जीत हासिल करनी है:देश में सिर्फ 4 जातियां- गरीब, युवा, महिला, किसान; काशी में बाबा विश्वनाथ भी तिरंगे में रंगे
    Next Article
    आगरा में आजादी के जश्न का उल्लास:कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया, स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने गीत गए; मेयर बोलीं- शहर को विकसित बनाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment