Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- हमें अराजकता पर जीत हासिल करनी है:देश में सिर्फ 4 जातियां- गरीब, युवा, महिला, किसान; काशी में बाबा विश्वनाथ भी तिरंगे में रंगे

    3 hours ago

    1

    0

    80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यानी शनिवार को यूपी में जश्न का माहौल है। योगी ने सुबह 9 बजे सीएम आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगर हमें अराजकता, अशिक्षा पर विजय प्राप्त करनी है तो हमें देश को बांटने वाली, कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने साफ कहा है कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं- गरीब, युवा, महिला और किसान। इनके लिए हम काम करेंगे तो परिणाम और बेहतर होंगे। लखनऊ और कानपुर समेत पूरे प्रदेश में घरों से लेकर दुकानों और बड़ी-बड़ी इमारतों पर तिरंगा लहरा रहा है। चौराहों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक को तिरंगे और झंडों से सजाया गया है। देशभक्ति वाले गाने बज रहे हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। काशी में बाबा विश्वनाथ को तिरंगा स्वरूप में सजाया गया। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम विधान भवन के सामने होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर जवानों और शहीदों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। ध्वजारोहण के बाद परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम को शहीद स्मारक स्थित गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होगा। यूपी के मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और ब्रजेश पाठक लखनऊ में रहेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के स्वतंत्रता दिवस के जश्न से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरंगे के रंग में सजे बाबा काशी विश्वनाथ:कलेक्ट्रेट में DM ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने करतब दिखाए; NCC कैडेट्स ने सलामी दी
    Next Article
    चचेरे भाई की हत्या करने वाले के बंद हुए अकाउंट:तालाब में मिले DVR में हत्या की वारदात कैद, आरोपी ने सिर मुंडवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment