Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइना मार्केट में बेच रहे थे एप्पल का नकली सामान:गोरखपुर पुलिस ने छापा मारा, कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य सामान बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चाइना मार्केट में पुलिस ने एप्पल कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के दौरान 6 दुकानों से भारी मात्रा में एप्पल ब्रांड के फर्जी मोबाइल पार्ट्स और एक्सेसरीज बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एप्पल इंक की अधिकृत क्लाइंट कंपनी ग्रिफिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर संदीप तंवर की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि चाइना मार्केट की कुछ दुकानों पर एप्पल के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर नकली सामान बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाजार में छापेमारी की। इस दौरान भगवती मोबाइल एंड स्पेयर पार्ट्स, न्यू एमबी मोबाइल समेत छह दुकानों की जांच की गई। सभी सामान नकली पाए गए तलाशी में एप्पल का लोगो लगे बैक पैनल, फ्रंट पैनल, मोबाइल कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य एक्सेसरीज बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सभी सामान नकली पाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली ब्रांडेड सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रातें सर्द, दिन में पारा करा रहा गर्मी का एहसास:कानपुर में सुबह ठंडी हवा चल रही, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी अमजद ढेर:कार्बाइन और पिस्टल से चलाईं गोलियां; SP देहात-सीओ और 2 एसओ के बुलेटप्रूफ में लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment