Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चमनगंज में झुकी बिल्डिंग को जैक से दिया सहारा:4000 लोगों पर मंडरा रहा खतरा, HBTU प्रोफेसर करेंगे स्ट्रक्चरल टेस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चमनगंज के मठिया वाला हाता में एक तरफ झुकी मानक विहीन बिल्डिंग को गिरने से बचाने के लिए सोमवार से जैक लगाने का काम शुरू करा दिया गया। केडीए के आदेश पर बिल्डर इस बिल्डिंग के नीचे बल्लियों के साथ ही 20 लोहे के जैक लगवा रहे हैं। अब तक आठ जैक लगाए जा चुके थे। इसके जरिए तिरछी हो चुकी इमारत को नीचे से सपोर्ट देकर स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। अब इस बिल्डिंग की वास्तविक स्थिति और उसकी मजबूती का पता लगाने के लिए एचबीटीयू के प्रोफेसर से स्ट्रक्चरल परीक्षण कराया जाएगा। नींव कमजोर होने से बारिश में झुक गई इमारत चमनगंज में प्लॉट नंबर-3 मठिया वाला हाता में बिल्डर कमरुद्दीन ने मानकों के विपरीत बिल्डिंग का निर्माण कराया था। बारिश के दौरान बिल्डिंग की नींव कमजोर होने से यह एक तरफ झुक गई और देखते ही देखते तिरछी हो गई। सकरी गली में बनी इस इमारत के आसपास करीब चार हजार की आबादी रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों में बिल्डिंग के गिरने का डर बना हुआ है। कई मकान करा लिए गए खाली खतरे को देखते हुए इमारत के आसपास के कई मकान खाली करा लिए गए हैं। इन मकानों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाया गया है और नोटिस भी चस्पा किया गया है। मकान खाली करने वाले परिवार फिलहाल रिश्तेदारों के घर और रैन बसेरों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में झुकी इमारत और ज्यादा खतरनाक हो सकती है। उन्हें हर समय इसके अचानक गिरने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस फैसला लेने की मांग की है। एचबीटीयू के प्रोफेसर करेंगे जांच केडीए अधिकारियों ने एचबीटीयू के इंस्ट्रक्चर प्रोफेसर दीपेश सिंह से संपर्क किया है। सोमवार को टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को प्रोफेसर केडीए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इमारत की जांच कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि इमारत को सुरक्षित किया जा सकता है या उसे गिराना पड़ेगा। जांच के बाद होगी कार्रवाई केडीए के सहायक अभियंता अतुल कुमार रॉय ने बताया- बिल्डर ने इमारत को सुरक्षित करने के लिए जैक लगाने का काम शुरू किया है। एचबीटीयू के प्रोफेसर मंगलवार को इमारत का परीक्षण कर ने आ सकते हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग:धुएं का गुबार दूर तक दिखा, 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    जर्जर स्कूल को संवारा, बच्चों को बनाया निपुण:पीलीभीत की प्रधानाध्यापक सैयदा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment