Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार परिजनों को खोने वाली महिला खंडहर में रह रही:छत-शौचालय नहीं, जिलाअधिकारी ने मदद का आश्वासन दिया

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के शिवनाम गांव में सुनीता पटवा नामक एक महिला अपने इकलौते बेटे के साथ खंडहरनुमा मकान में रहने को मजबूर है। 17 साल पहले उन्होंने अपनी सास, ससुर, पति और बड़े बेटे को खो दिया था। इस त्रासदी के बावजूद, वह अपने छोटे बेटे का पालन-पोषण कर रही हैं, लेकिन उन्हें न तो सिर छुपाने के लिए छत मिली है और न ही शौचालय की सुविधा। सुनीता ने 17 साल पहले एक के बाद एक अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया था। इनमें उनकी सास बिट्टी, ससुर प्यारेलाल, पति ओमप्रकाश और बड़ा बेटा मनीष शामिल थे। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया था और सुनीता के जीवन में सबसे कठिन समय ला दिया। परिवार के मुखियाओं को खोने के बाद भी सुनीता ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने इकलौते बेटे आशीष की जिम्मेदारी संभाली और धागा बनाकर किसी तरह दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रही हैं। हालांकि, एक पक्का कमरा और शौचालय बनवाने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। सुनीता ने सरकारी आवास और शौचालय के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक त्रिवेदीगंज के अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई है। लेकिन, उनकी गरीबी और दयनीय स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिलहाल, बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सुनीता को जल्द से जल्द सरकारी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:मैनपुरी में तोड़ा दम, इटावा में घर पहुंचा शव; आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    शाहजहांपुर में कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:मंडी जाते समय हुआ हादसा, खंती में पलटी कार, ऑटो चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment