Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:मैनपुरी में तोड़ा दम, इटावा में घर पहुंचा शव; आज होगा अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा भरथना-किशनी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी के विवाह के लिए लड़का देखने एटा जा रहे थे। आज दंपति के शव का अंतिम संस्कार होगा। यह घटना मैनपुरी जिला क्षेत्र में घटित हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा मैनपुरी जिले के ग्राम नगला डाडेहार के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा निवासी ध्रुव सिंह अपनी पत्नी संतोषी देवी के साथ बाइक से एटा जिले के ग्राम ससोत जा रहे थे। जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की शादी के लिए लड़का देखने निकले थे परिजनों के अनुसार, ध्रुव सिंह और संतोषी देवी सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। वे अपनी बेटी प्रियंका की शादी के लिए रिश्ता देखने एटा के ससोत गांव में रहने वाली अपनी बहन मिथिलेश के घर जा रहे थे। घर से निकलते समय उन्होंने बताया था कि काफी समय से रिश्तेदारों से मुलाकात नहीं हुई है, इसलिए सभी से मिलकर आएंगे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक के बड़े बेटे अनुरुद्ध सिंह ने बताया कि वह अपनी बहनों आकांक्षा, प्रियंका और छोटे भाई निखिल के साथ सूरत में काम करता है। कुछ समय पहले उनकी मां भी सूरत गई थीं, जबकि पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। होली के मौके पर पूरा परिवार घर लौटा था। बड़ी बेटी रिंकी की शादी पहले ही हो चुकी है और अब प्रियंका की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में मरम्मत का काम भी चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ घटनास्थल की ओर उमड़ पड़ी। गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पति-पत्नी की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर है और हर कोई पीड़ित परिवार के दुख में शामिल है। बच्चों के सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठने से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में घर बुला कर दामाद को मार डाला:पिता ने ससुर, सांस और सालियों के खिलाफ दी तहरीर, पत्नी को थाने बुलाकर दी पति की मौत की जानकारी
    Next Article
    चार परिजनों को खोने वाली महिला खंडहर में रह रही:छत-शौचालय नहीं, जिलाअधिकारी ने मदद का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment