Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग और डालीगंज में बारिश, गोमतीनगर में धूप:दो दिन से उमस कर रही परेशान, आज हवा के साथ बरसात के आसार

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। लेकिन, कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। सुबह 10:45 बजे पुराने लखनऊ के डालीगंज इलाके में बारिश हो गई। वहीं, चारबाग इलाके में दोपहर 1:20 बजे तेज बारिश का एक झोंका आया। गोमतीनगर की तरफ सुबह से धूप है। इससे उमस वाली गर्मी बनी हुई है। यही स्थिति दो दिन से है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी तरह अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। तेज सतही हवा भी चल सकती है। अलग-अलग समय में अलग-अलग इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस मानसून में अब तक सामान्य से 38 फीसदी कम बरसात हुई है। अभी तक कुल 196 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 83 फीसदी रही। 3 तस्वीरें देखिए- 2 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार लखनऊ में मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। इस बीच मध्यम से भारी बरसात हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेसर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में भी बरसात का असर बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पीने के विरोध पर पत्नी को पीटकर मार डाला:बच्चे बोले- अम्मी के सीने पर लात-घूसें मारे थे, हैलट अस्पताल में छोड़कर भागा पति
    Next Article
    पुलिस से बचने को भागे और चली गई जान:ट्रक छोड़कर भागे चालक, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment