Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से बचने को भागे और चली गई जान:ट्रक छोड़कर भागे चालक, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटे

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के बहेड़ी-उत्तराखंड बॉर्डर पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुंडिया मुकर्रमपुर टोल के पास पुलिस चेकिंग से बचने के लिए ट्रक छोड़कर भाग रहे पांच चालकों में से दो रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि अगर पुलिस की सख्त चेकिंग और कथित वसूली का डर नहीं होता तो चालक अपनी जान बचाने के लिए इस तरह नहीं भागते। अब चश्मदीद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पांच चालक ट्रक छोड़कर भागे, तीन बच निकले जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 4:30 बजे किच्छा की ओर से रेत-बजरी से लदे पांच ट्रक मुंडिया मुकर्रमपुर टोल की ओर आ रहे थे। आरोप है कि बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग देखकर पांचों चालक अपने-अपने ट्रक सड़क पर छोड़कर भाग निकले। जान बचाने की जल्दबाजी में सभी रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से किच्छा जा रही ट्रेन संख्या 55313 आ गई। तीन चालक तो किसी तरह ट्रैक पार कर गए, लेकिन दो चालक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे में देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद वासिफ और इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर निवासी 20 वर्षीय इरफान पुत्र सुल्तान खां की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर कथित वसूली और अनावश्यक चेकिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना था कि चालक पुलिस से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर भागे थे और इसी वजह से यह हादसा हुआ। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी। हालात बिगड़ते देख सीओ ने सर्किल के कई थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली। काफी देर तक हंगामे के बाद परिजन शांत हुए और मामला सामान्य हो सका। पुलिस का पक्ष पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चश्मदीदों ने क्या बताया मौके पर मौजूद बचे हुए चालकों ने बताया कि पुलिस चेकिंग देखकर सभी चालक घबरा गए और ट्रक छोड़कर भागने लगे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई। तीन लोग किसी तरह बच गए, लेकिन वासिफ और इरफान ट्रेन की चपेट में आ गए। चश्मदीदों का दावा है कि हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। बिना वजह पुलिस ने की सख्ती और फिर डरकर भागने लगे वाहन चालक भीमसेन नाम के एक चश्मदीद युवक ने वीडियो में घटना का आंखों-देखा हाल बयां किया है। उसने बताया कि मौके पर कई ड्राइवर और ऑटो चालक शांति से खड़े थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आते ही बिना किसी ठोस वजह के डंडा उठा लिया। पुलिस को देखते ही सभी ड्राइवर और ऑटो वाले डर के मारे वहां से भागने लगे। चश्मदीद ने आगे बताया कि पुलिस और अधिकारियों द्वारा गाड़ियों के चालान या अवैध वसूली के नाम पर 1800 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि कई चालकों की कोई गलती नहीं थी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई और डंडा फटकारने के डर से वहां अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग और डालीगंज में बारिश, गोमतीनगर में धूप:दो दिन से उमस कर रही परेशान, आज हवा के साथ बरसात के आसार
    Next Article
    जर्जर सड़क पर फूटा महिला किसानों का गुस्सा:जिला पंचायत कार्यालय का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment