Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ' IAS बनो या अध्यापक, सबसे पहले एक्सपर्ट मां बनो':कानपुर में गवर्नर ने कहा-ससुराल में यूट्यूब से देखकर डिश बनाना सही नहीं, टॉपर को मेडल बांटे

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं से कहा कि वह आत्मनिर्भर जरूर बनें, उसके पहले एक्सपर्ट मां बनें। खाना पकाना सीखें। गवर्नर ने कहा कि बदलाव बचपन से शुरू होता है। हम लोग तो पानी पी गए और कपड़े धो डाले। अब छोटे बच्चों को पानी बचाना है। जल संरक्षण के लिए घर में बच्चों के लिए नीचे पानी की टंकी रखें। जिससे बच्चे खुद पानी पिएं और मेहमानों को भी पिलाएं। उन्होंने कहा मैं तो सीख रही हूं। गवर्नर ने कहा- आईएएस बनो या अध्यापक, सबसे पहले एक एक्सपर्ट मां बनो। घर में जो खाना बनता है वह सबको बनाना आना चाहिए। जब बेटियां शादी होकर ससुराल जाती हैं तो यूट्यूब से देखकर डिश बनाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उनको खाना बनाना आना चाहिए। राज्यपाल ने यह बातें गुरुवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय (सीएसजेएमयू) में 41 वां दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे समारोह की शुरुआत की। उसके बाद विश्व विद्यालय से पिछले शैक्षिक सत्र में पास हुए एक लाख छात्रों की डिग्री डिजीलाॅकर में भेजीं। एक सेकंड में ही छात्रों की डिग्री उनके पास पहुंच गईं। 3 तस्वीर देखिए… टॉपर प्रिया यादव को चांसलर समेत 5 मेडल मिले विश्व विद्यालय की टॉपर प्रिया यादव को कुलाधिपति स्वर्ण (सर्वोच्च पदक) समेत पांच पदक मिले। प्रिया यादव ने विवि कैंपस के स्कूल आफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी से बीएससी (कृषि) में सर्वोच्च अंक पाए हैं। मेडल देते समय गवर्नर ने इन्हें शुभकामाएं दीं। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के स्टूडेंट रोहित कुमार राय को कुलाधिपति रजत समेत तीन पदक सौंपा गया। गवर्नर ने इन्हें भी शुभकानाएं दीं। शिल्पाचार्य पी बिजली को मानद उपाधि मिली दीक्षांत में परंपरागत कच्छ चर्म शिल्प के विशिष्ट शिल्पाचार्य, और उद्यमी अंचल पी. बिजलानी को मानद उपाधि दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. योगेश कुमार सिंह और। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद हैं। चार शिक्षकों को 'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' मिला दीक्षांत समारोह के दौरान चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रसायन विभाग की प्रो. मीत कमल, आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शिखा वर्मा, डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सतत् शिक्षा एवं प्रसार विभाग के डॉ. मानस उपाध्याय शामिल हैं। दीक्षांत समारोह के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौथे दिन धंसे नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर:पहली बारिश के बाद बाकरगंज और लक्ष्मीपुरवा में धंसा था डॉट नाला, पब्लिक बेहाल
    Next Article
    अपहरण में 2-सगे भाई समेत पांच को दस-दस साल कैद:काकादेव में दोस्त के बेटे को किया था अगवा, तीन आरोपी बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment