Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में होली की खरीदारी तेज:बाजारों में फैंसी पिचकारी और हर्बल गुलाल की धूम

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के प्रमुख बाजारों और कस्बों में होली के त्योहार को लेकर रौनक बढ़ गई है। पीडीडीयू नगर, चंदौली, चकिया और सकलडीहा सहित अन्य बाजारों में गुलाल, रंग, पिचकारी और होली की अन्य सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार फैंसी पिचकारियों को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अस्थायी दुकानों पर 'हैप्पी होली' प्रिंटेड टी-शर्ट, रंगीन दुपट्टे और किफायती पार्टी आउटफिट्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। बाजार में सुगंधित गुलाल, त्वचा के अनुकूल हर्बल रंग, होली पार्टी प्रॉप्स, रंगीन चश्मे, हेडबैंड और डीजे स्प्रे कलर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। देखें, खरीददारी की 3 तस्वीरें… खासकर त्रिशूल और हनुमान गदा वाली पिचकारियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं। दुकानदार मोहित कुमार ने बताया कि इस बार छाता, सपेरे, हल, पलटे, त्रिशूल, हनुमान गदा, छड़ी, सांप, तांगा, हथौड़ा और भाजपा सिंबल वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भाजपा सिंबल वाली पिचकारियों की बिक्री अधिक थी, लेकिन इस बार हनुमान गदा और त्रिशूल की मांग ज्यादा है, जिनकी कीमत 40 से 700 रुपये तक है। दुकानदार संजय ने 'स्मोक वाला गुलाल' के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पटाखे जैसा दिखता है, लेकिन इसका तंत्र अलग है। इसे जलाने पर धुआं नहीं, बल्कि रंगीन गुलाल बाहर निकलता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार ऐसे पटाखे नहीं मंगाए गए हैं, जिनसे वायु प्रदूषण या पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। दुकानदार लकी के अनुसार, इस बार फैंसी अबीर और हर्बल गुलाल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, क्योंकि ये केमिकल रहित हैं। इसके अलावा, तलवार और बिट्टू बैग मॉडल जैसी फैंसी पिचकारियां बच्चों और युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में परंपरागत रीति-रिवाजों से होलिका दहन संपन्न:जिलेभर में उत्साह, सुख-समृद्धि की कामना के साथ जलाई गई होलिका
    Next Article
    होली पर्व पर एसपी अपर्णा ने किया फ्लैग मार्च:मिर्जापुर जनपद 5 जोन 18 सेक्टर में विभाजित, 2500 जगह जली होलिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment