Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर्व पर एसपी अपर्णा ने किया फ्लैग मार्च:मिर्जापुर जनपद 5 जोन 18 सेक्टर में विभाजित, 2500 जगह जली होलिका

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में होली और रमजान माह के मद्देनजर शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार देर शाम पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। आगामी त्योहारों को सकुशल, निर्बाध और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह गश्त की गई। पैदल गश्त की शुरुआत रमईपट्टी तिराहा से हुई, जो तरकापुर, वासलीगंज, खजांची चौराहा और गिरधर चौराहा होते हुए पुलिस चौकी बेलतर पर समाप्त हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर दया शंकर ओझा और कोतवाली कटरा बैद्यनाथ सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारीगण ने संबंधित थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों के साथ पर्याप्त पुलिस बल और पीआरवी डायल-112 के साथ फ्लैग मार्च किया। यह गश्त संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की गई। इस दौरान आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों और व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस-प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भी आग्रह किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद को 05 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 09 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और 99 क्लस्टर मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। एक कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपद में लगभग 2500 स्थानों पर होलिकाएं स्थापित हैं, जिन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चिन्हित हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा ने जनपदवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं और उनसे आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में होली की खरीदारी तेज:बाजारों में फैंसी पिचकारी और हर्बल गुलाल की धूम
    Next Article
    गाजीपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया होलिका दहन:डॉ. ईरज राजा ने की पूजा, जिलेभर में दिखा उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment