Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत:कुएं में सबमर्सिबल पंप निकालने उतरे, भतीजे को बचाने में दोस्त और चाचा की जान गई

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में बंद कुएं में फंसा सबमर्सिबल पंप निकालने उतरे 3 युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। गांववालों और पुलिस की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। चौथे युवक का इलाज चल रहा है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहाबगंज थाना क्षेत्र की है। भाई बोला- मैंने मना किया था किड़हिरा गांव में बसरुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी और 2 बेटे दानिश अली (22) और वारिस अली (18) थे। बसरुद्दीन खेती-किसानी करते हैं। दानिश एसी रिपेयरिंग का काम करता है। छोटा भाई वारिस भी उसके साथ हेल्पर के तौर पर काम करता था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। शनिवार सुबह दानिश के घर से 20 मीटर दूर कुएं में लगा सबमर्सिबल पंप खराब हो गया था। भतीजे को निकालने गए चाचा भी बहोश हुए दानिश अली ने बताया- आज सुबह मेरे छोटे भाई वारिस अली ने फोन कर कहा कि कुएं से सबमर्सिबल पंप निकालना है। उस समय मैं वाराणसी में था। मैंने फोन पर वारिस से कहा कि मेरे आने के बाद ही सबमर्सिबल पंप कुएं से निकाला जाएगा। इसके बावजूद दोपहर में वारिस अचानक कुएं में उतर गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो उसका दोस्त तौकीर (18) भी रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। दोनों काफी देर तक कुएं में ही रहे। यह देखकर मेरे चाचा आखिर जमा (35) भी रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए, लेकिन वह भी अंदर जाकर बेहोश हो गए। दोस्त को बचाने उतरा, गैस से बेहोश हुआ वारिस का दोस्त शमशेर अली (20) भी उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा था। लेकिन, गैस की बदबू के चलते वह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। इस बीच मैं वाराणसी से लौट आया। मैंने गांववालों की मदद से रस्सी के सहारे तीनों को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकालने पर पता चला कि जहरीली गैस से चारों बहोश हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा आखिर जमा, तौकीर आलम और भाई वारिस अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शमशेर की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम और एसपी ने हालाज का जायजा लिया​ घटना की सूचना मिलते ही डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर हालातक का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा, 'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडेय पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    VDO बने बेटे का हाथी पर बिठाकर ग्रैंड वेलकम:बस्ती में किसान ने 10 हजार में बुक किया, बोले- 10 साल की मेहनत रंग लाई
    Next Article
    छात्राओं से अश्लीलता पर युवक से उठक-बैठक कराई:कानपुर देहात में महिला ने स्कूटी से दौड़ाया, भीड़ ने जमकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment