Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्राओं से अश्लीलता पर युवक से उठक-बैठक कराई:कानपुर देहात में महिला ने स्कूटी से दौड़ाया, भीड़ ने जमकर पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में शनिवार को छात्राओं से अश्लीलता करने वाला युवक जमकर पीटा गया। छात्राएं स्पोर्ट्स खेलने के बाद साइकिल से लौट रही थीं। तभी रास्ते से गुजर रहे ऑटो में बैठे युवक ने गंदी हरकत करते हुए एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी युवक ऑटो वाले के साथ वहां से भाग निकला। रास्ते से जा रही एक महिला ने स्कूटी दौड़ाकर ऑटो का पीछा किया। ऑटो को रुकवा कर युवक को नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्राओं के सामने ही युवक से कान पकड़वा कर उठक-बैठक भी कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को छुड़ाकर उसे हिरासत में लिया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की अकबरपुर की है, जहां छात्राएं माती स्टेडियम से खेलकूद के बाद लौट रही थीं। पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला शुक्रवार रात माती स्टेडियम से लौट रही छात्राओं के पीछे से एक युवक ऑटो से पहुंचा। वह गाने गाते हुए अश्लील इशारे करने लगा। छात्राओं के पीछे से स्कूटी पर आ रही एक महिला की नजर युवक की हरकतों पर पड़ी तो उसने ऑटो का पीछा कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद सड़क किनारे छात्राएं और अन्य महिलाएं भी जुट गईं। ऑटो रुकते ही महिलाओं ने युवक को बाहर निकलने को कहा। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतों को लेकर महिलाओं ने उसे जमकर फटकार लगाई। युवक ने कुछ देर तक माफी मांगी। ज्यादा दबाव पड़ने पर अपनी गलती स्वीकार करने के बाद उठक-बैठक भी की। पुलिस से बोला- छेड़छाड़ नहीं की, मसाला थूक रहा था महिलाओं की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस माती रोड पर बने महाराष्ट्र बैंक के पास पहुंची। पुलिस ने ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को लोगों ने बताया कि युवक माती स्टेडियम से लौट रही छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे और कमेंट कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने कहा कि मैंने किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की। बल्कि, मैं सड़क किनारे मसाला थूक रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद अमन (20) के रुप में की है। वह भोगनीपुर के अमरौधा का रहने वाला है। इस दौरान पुलिस ने उसकी वीडियोग्राफी भी कराई। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया- छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में थाने लाया गया। शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए… सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा:'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया; मेरठ में चोटिल आंखों पर पट्‌टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडेय पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत:कुएं में सबमर्सिबल पंप निकालने उतरे, भतीजे को बचाने में दोस्त और चाचा की जान गई
    Next Article
    कन्नौज पुलिस को कार से मिले 10 सोने के बिस्किट:चेकिंग में काले बैग से मिले, नेपाल-महाराजगंज के युवक लेकर जा रहे थे; 10 किलो है वेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment