Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कांग्रेसियों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन:मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और संविदा कर्मियों के मानदेय भुगतान की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जनहित की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने भाजपा सरकार को जनविरोधी और भ्रष्टाचारी बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की गलत नीतियों के कारण आज चंदौली सहित पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। मुन्ना ने बताया कि अकेले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की 75 दिनों की मजदूरी बकाया है। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भी दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। प्रदेश के रोजगार सेवकों सहित चालीस हजार संविदा कर्मियों का औसतन आठ महीने का मानदेय भी सरकार देने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जिले भर के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और मनरेगा के तहत हुए कार्यों का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने रोजगार सेवकों सहित सभी संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय के भुगतान पर भी जोर दिया। अरुण द्विवेदी ने जिले भर में रसोई गैस की कालाबाजारी बंद कर लोगों को समय से रसोई गैस मुहैया कराने की मांग की। साथ ही, जिले में बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोककर अवैध वसूली बंद करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो चंदौली कांग्रेस लोगों के साथ मिलकर सड़क पर जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार देश के सबसे गरीब मनरेगा मजदूरों का बकाया देने में असमर्थ है, लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह करती है। इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, राममूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा, शिवतपस्या तिवारी, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा, नवीन पाण्डेय, सन्तोष तिवारी और दिलीप यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र: बढ़पुर देवी मंदिर में तैयारियां तेज:मंदिर में रंगाई-पुताई और सजावट का काम जारी
    Next Article
    अमरोहा में बुजुर्ग से बैग छीनकर भागा युवक:भीड़ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; 4600 रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment