Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में बुजुर्ग से बैग छीनकर भागा युवक:भीड़ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; 4600 रुपये बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैसों से भरा बैग छीनकर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। घटना नगर कोतवाली इलाके में चूना भट्टी के पास हुई। भीड़ ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर कलां निवासी बुजुर्ग महाराज सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने अमरोहा शहर आए थे। इसी दौरान चूना भट्टी के पास एक युवक ने उनका पैसों से भरा बैग छीन लिया और भागने लगा। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग लुटे हुए पैसे वापस करने और पुलिस को बुलाने की बात कहते दिख रहे हैं। मंगलवार शाम को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी प्रिंस पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। उसके पास से 4600 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने मंदिरों से दान पात्र चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। फिलहाल, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में कांग्रेसियों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन:मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और संविदा कर्मियों के मानदेय भुगतान की मांग
    Next Article
    लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद के बयान पर छिड़ी बहस:बोले- जूता बनाना भी जानते हैं, उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment