Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा:ज्वैलरी शॉप पर असलहों के बल पर की थी लूटपाट, पैर पर गोली मारकर पकड़ा गया

    10 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बनरसिया गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश मनीष कुमार यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ 27 मई को चकिया कोतवाली क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में स्थित गोलू ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट के मामले से जुड़ी है। उस दिन बाइक सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे थे। दुकान संचालिका पूजा देवी के अनुसार, एक युवक ने अपना चेहरा गमछे से ढका हुआ था, जबकि दो के चेहरे खुले थे। एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी देखने लगा। इसी दौरान चेहरा ढके युवक ने दुकान का शटर गिरा दिया और अवैध कट्टा व पिस्टल दिखाकर पूजा देवी को डराया। कैश बॉक्स से लगभग पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर बैंक पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चांदी की सिकड़ी, 1600 रुपये नकद, एक अवैध असलहा और एक कारतूस बरामद हुआ था। गुरुवार सुबह पुलिस इसी फरार आरोपी मनीष कुमार यादव को लेकर बनरसिया स्थित राजकीय हाईस्कूल के पीछे अन्य असलहे बरामद करने पहुंची थी। बरामदगी के दौरान आरोपी मनीष कुमार यादव ने पहले से लोड किए गए असलहे से अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष कुमार यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र के गोडसर गांव निवासी मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी:DM ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
    Next Article
    शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट:फिरोजाबाद में संविदाकर्मी की मौत, ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment