Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट:फिरोजाबाद में संविदाकर्मी की मौत, ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया हंगामा

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया, जिससे लाइनमैन उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जसराना बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। नगला सावंती निवासी संविदाकर्मी रवि गुरुवार को एक विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। बताया गया है कि कार्य शुरू करने से पहले लाइन का शटडाउन लिया गया था। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी द्वारा लाइन की बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और रवि उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे रवि को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने जसराना बिजली ऑफिस पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक बिजलीघर परिसर में हंगामा और धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा विभागीय लापरवाही और कर्मचारियों की गैरजिम्मेदारी का परिणाम है। उनका कहना था कि यदि समय पर लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना टाली जा सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा:ज्वैलरी शॉप पर असलहों के बल पर की थी लूटपाट, पैर पर गोली मारकर पकड़ा गया
    Next Article
    संभल में ईद-उल-अजहा शांति से मनाया गया:828 स्थानों पर नमाज अदा हुई, डीएम-एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग; नमाजियों पर पुष्पवर्षा हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment