Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में सपाईयों ने खाली सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन किया:रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ DM कार्यालय पर हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने खाली रसोई गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर अपने कंधों पर उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी और जमाखोरी से आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और जिला प्रशासन की मिलीभगत से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और बड़े पैमाने पर जमाखोरी की जा रही है। यादव ने प्रधानमंत्री के पिछले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर के इस संकटकाल में प्रधानमंत्री को देश की जनता को सीवर से निकलने वाली गैस बनाने की तकनीक बताने की आवश्यकता है, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले दी थी। सपा नेता मनोज सिंह 'काका' ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने के कारण आम लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। 'काका' ने मांग की कि सरकार या तो गैस की सुचारु व्यवस्था करे या लोगों को खाना पकाने के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में ईद और रामनवमी जैसे पर्व मनाए जाएंगे। ऐसे समय में एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी करेगी। इस प्रदर्शन में संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, मुसाफिर चौहान, संजय सोनकर, अजय मौर्या, अशोक त्रिपाठी 'छोटू', अशफाक अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में नॉमिनेट पार्षदों की सूची जारी:भिनगा में 5, इकौना में 3 सदस्य शामिल; चयन में सामाजिक संतुलन का रखा ध्यान
    Next Article
    गैस सिलेंडर किल्लत,चूल्हे पर चाय बनाकर सपाईयों का प्रदर्शन:सोनभद्र में जिला सचिव ने कहा- भाजपा सरकार में जनता सिलेंडर के लिए भटक रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment