Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर किल्लत,चूल्हे पर चाय बनाकर सपाईयों का प्रदर्शन:सोनभद्र में जिला सचिव ने कहा- भाजपा सरकार में जनता सिलेंडर के लिए भटक रही

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और लगभग 60 रुपए की कीमत वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। वही चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध भी जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की जनता गैस सिलेंडर के लिए भटक रही है, जबकि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 'अच्छे दिन' लाने का वादा किया था। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कमी के साथ-साथ सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने सोनभद्र जिले में भी गैस सिलेंडर के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के मंत्री और घोरावल व सदर के विधायक इस मुद्दे पर चुप हैं और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रमोद यादव ने इस दौरान एक शायरी के माध्यम से भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई की चपेट में धकेल दिया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। वहीं, जिला सचिव आनंद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, रवी भारती, अरविंद सरोज, मुन्ना सिंह, संदीप पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में सपाईयों ने खाली सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन किया:रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ DM कार्यालय पर हंगामा
    Next Article
    3 अप्रैल को कवि सम्मेलन, 12 को आएंगे अन्नू मलिक:16 मार्च से शुरू हुई प्रदर्शनी में अप्रैल तक चलेंगे सांस्कृतिक व प्रतियोगी आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment