Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रग्रहण के कारण बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट:हापुड़ में सुबह 6:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक दर्शन नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू होने के बाद शाम 6:47 बजे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। NCR में चंद्रग्रहण की अवधि 25 मिनट पंडित केसी पांडेय ने बताया कि यह चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगेगा और भारत में दृश्यमान होगा। ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले लगता है, जिसके अनुसार मंगलवार सुबह 6:20 बजे से सूतक प्रभावी हो जाएगा। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चंद्रग्रहण की दृश्यता शाम 6:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक, यानी केवल 25 मिनट की अवधि के लिए रहेगी। भगवान का करें जप ग्रहण काल के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सोने, खाने और किसी भी वस्तु को काटने से बचना चाहिए। इस अवधि में भगवान के नाम का जाप, गीता, रामायण, भागवत जैसे धार्मिक ग्रंथों का स्वाध्याय करने की सलाह दी गई है। सूतक काल में भगवान का स्पर्श और पूजा-पाठ वर्जित रहेगा। हालांकि, ग्रहण काल में किए गए जप, तप, यज्ञ, व्रत और अनुष्ठान को अनंत गुना फलदायी माना जाता है। 3 मार्च को पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन शाम को पूर्णिमा तिथि रहेगी। पूर्णिमा व्रत शाम व्यापिनी बताया गया है, इसलिए शाम 6:47 बजे चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद श्रद्धालु भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा और व्रत करके चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आधी रात होलिका दहन:परिवार के साथ गन्ना, बालियां और जौ लेकर पहुंचे लोग, पूजा की; अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
    Next Article
    होलिका दहन से पहले पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान:देर रात फ्लैग मार्च, हर होलिका स्थल पर पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment