Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आधी रात होलिका दहन:परिवार के साथ गन्ना, बालियां और जौ लेकर पहुंचे लोग, पूजा की; अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार देर रात शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। रात करीब 12:30 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। मुहूर्त का इंतजार कर रहे लोग परिवार के साथ गन्ना, बालियां और जौ लेकर पहुंचे और होलिका में भूनकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आर्यनगर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों ने की सामूहिक परिक्रमा शहर के आर्यनगर में होलिका दहन के बाद देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा। परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचे। गुजिया और पूरी का प्रसाद चढ़ाने के बाद सैकड़ों लोग गन्ना लेकर एक साथ होलिका की परिक्रमा करते नजर आए। आसपास के लोग गले मिलकर बधाई देते रहे। पूरा इलाका गुलाल की रंगत से सराबोर दिखाई दिया। दुर्लभ संयोग में सजी झांकियां, भजन-संगीत से भक्तिमय माहौल इस वर्ष बने दुर्लभ संयोग के चलते कई स्थानों पर झांकियां सजाई गईं और भजन-संगीत कार्यक्रम आयोजित हुए। शिवाला क्षेत्र में होलिका दहन से पहले खाटू श्याम के भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मुहूर्त होते ही विधिवत होलिका दहन किया गया। कानपुर साउथ में भी दिखा उत्साह, नौबस्ता में उड़ा अबीर-गुलाल कानपुर साउथ के नौबस्ता इलाके में भी सैकड़ों लोग एकत्र हुए। पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने परिवार की खुशहाली की कामना की। दहन के बाद बच्चों और बड़ों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हवा में उड़ते गुलाल से पूरा इलाका रंगमय हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स होलिका दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। परेड सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात तक लोग होली के गीतों पर नाचते-गाते रहे। चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण मंगलवार को रंग नहीं खेला जाएगा, जबकि बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत:आमने-सामने भिड़ी ईको-बस, 6 अन्य गंभीर घायल
    Next Article
    चंद्रग्रहण के कारण बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट:हापुड़ में सुबह 6:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक दर्शन नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment