Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी सेंट्रल वेयरहाउस पर CBI की रेड:डिपो मैनेजर, तीन क्वालिटी मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ‌तार, 10 घंटे से कार्रवाई जारी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई ने छापा मारा। इस दौरान डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की यह कार्रवाई पिछले 10 घंटे से जारी है। सीबीआई टीम बुधवार देर रात सेंट्रल वेयरहाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर दिए। टीम ने पूरी रात वेयरहाउस के अंदर दस्तावेजों की गहन छानबीन की। साथ ही, वहां रखे माल की भी जांच की जा रही है। सीबीआई अधिकारी अलग-अलग कमरों में पकड़े गए सभी मैनेजरों से पूछताछ कर रहे हैं। यह कार्रवाई गुन्नौर तहसील क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डिपो मैनेजर और क्वालिटी मैनेजर मानकों पर खरा न उतरने या खराब माल होने पर भी रिश्वत लेकर भंडारण कर देते हैं। सीबीआई ने अपना नेटवर्क बिछाने के बाद बुधवार देर रात यह कार्रवाई शुरू की। इस छापामारी से संभल में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशुल्क कोचिंग से UP–PSC मेंस में 44 छात्रों का चयन:अलीगढ़ के मालवीय पुस्तकालय में सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका में अधिकारी लेते हैं क्लास
    Next Article
    IND vs NAM मैच से पहले विवाद:नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment