Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निशुल्क कोचिंग से UP–PSC मेंस में 44 छात्रों का चयन:अलीगढ़ के मालवीय पुस्तकालय में सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका में अधिकारी लेते हैं क्लास

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के मालवीय पुस्तकालय में संचालित ‘सिविल सर्विसेस मार्गदर्शिका’ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निशुल्क चलने वाले इस संस्थान से UP-PSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) 2024 की मुख्य परीक्षा में 44 छात्र सफल हुए हैं। विद्यार्थी परीक्षा में असहज न हों इसके लिए लगातार आयोग की तर्ज पर मॉक टेस्ट भी कराए जाते हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी खुद क्लास भी लेते हैं। तहसील से शुरू हुआ था सफल ​अलीगढ़ की तहसील कोल में तत्कालीन एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने साल 2016 में इस कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थी। इस कोचिंग में डॉ. पंकज वर्मा उन विद्यार्थियों को पढ़ाते थे, जो प्रतिभा के धनी थे लेकिन फीस देकर ट्यूशन नहीं ले सकते थे। उनका यह विजन अब 'ब्रांड' बनता जा रहा है। तहसील के छोटे से कमरे से शुरू हुआ यह सफर आज मालवीय पुस्तकालय में एक बड़े केंद्र का रूप लेता जा रहा है। मंडलायुक्त देती हैं टिप्स, CDO लेते हैं क्लास ​यहां किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव भी विद्यार्थियों को दिया जाता है। मंडलायुक्त संगीता सिंह के नेतृत्व में सीडीओ योगेंद्र कुमार और डॉ. पंकज वर्मा जैसे अधिकारी खुद समय निकालकर छात्रों को पढ़ाते हैं। DAV कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन वार्ष्णेय आयोग की तर्ज पर मॉक टेस्ट कराते हैं ताकि परीक्षा हॉल में छात्र नर्वस न हों। ​10 साल में 300 से ज्यादा सरकारी नौकरियां ​संयोजक रिंकू सहयोगी ने बताया कि यह संस्थान अब तक 300 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिला चुका है। यहां से निकले गोपाल शर्मा टॉपर रह चुके हैं। वहीं, साल 2022 में गुंजन लता और मोहन कपूर DSP बने थे। अब यहां सिर्फ अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों के बच्चे भी अफसर बनने का सपना पूरा कर रहे हैं। इंटरव्यू के साथ मेन्स की भी जोरदार तैयारी ​44 छात्रों के इंटरव्यू की तैयारी के साथ ही संस्थान ने 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए भी तैयारी कर लिया है। डीएवी कॉलेज में लगातार मॉक टेस्ट और स्पेशल सेशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सफलता का यह ग्राफ अगली बार 50 के पार जा सके। इन्होंने हासिल की सफलता आंचल श्रीवास्तव, अपूर्व कुमार, देश दीपक तिवारी, आकाश सिंह, शिखा चौधरी, मयंक, स्वप्निल, धनंज्जय सिंह, प्रियांक श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, मिलन सैनी, कुलदीप शर्मा, अरुण कुमार, अरुण, प्रियंका यादव, भानु प्रताप, मोहम्मद फरहत, निखिल, शिवम राय, सचिन समेत 44 मेधावी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में हत्या के 5 दोषियों को सजा:कोर्ट ने आजीवन कारावास और 25-25 हजार का जुर्माना लगाया, एक दोषमुक्त
    Next Article
    चंदौसी सेंट्रल वेयरहाउस पर CBI की रेड:डिपो मैनेजर, तीन क्वालिटी मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ‌तार, 10 घंटे से कार्रवाई जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment