Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

    2 hours from now

    1

    0

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा फिर से प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बीच, रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी कड़े प्रतिबंध लागू रहे। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, सुबह छह बजे से ही वाहनों के मार्गों में बदलाव किया गया। लुटियंस दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और कई अन्य प्रमुख चौराहों के आसपास यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।कॉजपा और ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) सहित प्रमुख छात्र संगठनों द्वारा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रभावित मार्गों में अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ चौराहा, जय सिंह रोड-संसद मार्ग चौराहा, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक, गोल डाकखाना और कनॉट प्लेस के आसपास के कई चौराहे शामिल हैं। इसके अलावा, मंडी हाउस, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग चौराहा, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा तथा भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास पर भी यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।एचकेएस सुरजीत भवन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से नहीं हटाया जाता, तब तक जंतर-मंतर तक रोजाना मार्च निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों तथा हवाई अड्डे जाने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या उनमें बदलाव किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की
    Next Article
    Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment