Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी बहन की हत्या कर मुंडन कराया, गंगा में पिंडदान:भाई बोला- बहन प्रेमी संग भागी इसलिए मारा, 500 CCTV से मर्डर का खुलासा

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 23 जुलाई की सुबह खेत में मिले शव की शिनाख्त हो गई। यह शव रीमा का निकला। पुलिस ने शव की पहचान करते हुए युवती के भाई दीपक को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में घटना का खुलास किया। जहां ऑनर किलिंग में रीमा की हत्या कर उसके शव को फेंका गया था। हत्या के बाद भाई ने हापुड़ के बृजघाट पर अपना मुंडन कराया और पिंडदान भी करा दिया। जिससे की बहन की हत्या का पछतावा न हो। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 23 जुलाई की सुबह करीब 9:07 बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा स्थित मनोज कुमार के खेत में घसीटने के निशान हैं और फसल टूटी हुई है। सूचना पर थाना पुलिस और एसीपी प्रिया श्रीपाल मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान खेत में एक युवती का खून से लथपथ शव मिला। आसपास ज्वार की फसल भी टूटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत होती है। उसके गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया, जहां धारदार हथियार से मौत होना पाया। 500 सीसी टीवी कैमरे खंगाले डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में पुलिस की 4 टीमें शव की पहचान करने में लगाई। जहां पुलिस ने 400 से 500 सीसी टीवी कैमरों की फुटेज चैक की। उसमें आया कि घटनास्थल के पास तक एक ऑटो व एक कार आते जाते दिखाई दी। कार सवार युवकों ने बताया कि 22 जुलाई की शाम को हम क्रिकेट खेलकर जा रहे थे। इसके बाद ऑटो की जांच की गई। इसके बाद घटनास्थल पर मोबाइलों का बेस ट्रांसीवर स्टेशन यानी बीटीएस लिया। कि कितने मोबाइल फोन घटना स्थल के आसपास की रेंज में थे। जहां से पुलिस ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। दीपक को पकड़ा तो पूरा केस खुला आज शुक्रवार सुबह ने पुलिस ने दीपक पुत्र तोलन प्रसार निवासी गांव बंधवाताल थाना बांसी जिला सिद्धार्थनगर को अरेस्ट किया है। दीपक ने बताया कि मेरी उम्र 24 साल है। मैं गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर में नई बिल्डिंग या मकानों में पीओपी करने का काम करता हूं। मेरे पिता गांव में गांव में मजदूरी करते हैं, 3 बहनों में सबसे बड़ा भाई हूं। मेरी छोटी बहन रीमा (20) साल 15 दिन पहले गांव के एक लड़के के साथ भाग गई थी। जिसे परिवार ने बरामद कर लिया। हमने उसे समझाया कि गांव के लड़के के साथ बात करना बंद कर दे, वह शादी की जिद पर अड़ी थी। नोएडा में वह 20 जुलाई को मौसी के घर आ गई। वह कहती थी कि मैं इसी लड़के से शादी करूंगी। दीपक अपनी छोटी बहन रीमा को घर छोड़ने की बात कहकर नोएडा से ऑटो से लाया। जहां वेव सिटी के जंगल के पास आरी के ब्लेड से गर्दन काट दी। उसके बाद शव को खींचकर जंगल में फेंक दिया। बहन गलत थी काट देना चाहिए दीपक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांव में बहन के भागने पर हमारे परिवार की नाक कट गई। 15 दिन से परिवार ने बहुत बेइज्जती सहन कर ली। अब बहन मिली तो फिर मौसी के यहां से भागने की तैयारी थी। मैने बहन की हत्या की है, गांव में बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। बहन कहती थी कि शादी तो गांव के लड़के से ही करूंगी चाहे कुछ भी कर लो। दीपक गाजियाबाद के काजीपुरा के पास किराए पर रहता है, जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड बरामद कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से युवक की मौत:8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:यूपी सरकार ने नई SIT बनाई, अयोध्या DIG, SSP भी टीम में; कोर्ट ने जांच रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment