Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा दशहरा पर बुलंदशहर में हाई अलर्ट:14 घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    गंगा दशहरा पर्व को लेकर बुलंदशहर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 14 गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान की संभावना है। मेरठ परिक्षेत्र के चार जनपदों - मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 23 घाटों पर स्नान होगा, जिनमें से सर्वाधिक 14 घाट बुलंदशहर में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे परिक्षेत्र में 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 क्षेत्राधिकारी, 87 निरीक्षक, 523 उपनिरीक्षक, 634 मुख्य आरक्षी, 638 आरक्षी, 240 होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के साथ तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है। बुलंदशहर में लगभग 800 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें घाटों पर जल बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले क्षेत्रों में खतरा संकेतक बोर्ड लगाने, नावों पर लाइफ जैकेट और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ और झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना तैयार की है, ताकि घाटों और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव:वाराणसी में पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों से तैयार की सोलर पैनल ई-साइकिल:प्रधानमंत्री से मिली प्रेरणा,बिना बिजली और पेट्रोल के 30KM चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment