Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छुट्‌टी से लौटे सिपाही ने कमरे में किया सुसाइड:खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव, पुलिस लाइन में मेस मुंशी था; मां-बाप का इकलौता बेटा था

    7 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने शुक्रवार सुबह अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संदीप (30) 2018 बैच का था। वह लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। मामला सुबह 5:30 बजे कलेक्ट्रेट से लगभग 3 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानि पूरा मामला संदीप अकबरपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित एक निजी आवास में किराए पर अकेला रहता था। उसका साथी सिपाही जब मेस की चाभी लेने के लिए उसे फोन किया तो फोन काफी देरतक नहीं उठा। इसपर उसे आशंका हुई तो वह चाबी लेने कमरे पर पहुंचा। लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो साथी ने अधिकारियों को सूचना दी। इसपर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो संदीप का शव खिड़की की ग्रिल से लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा और पूरे कमरे की तलाशी ली। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दो दिन की छुट्टी लेकर घर गया था, एक दिन पहले लौटा एएसपी पूर्वी तेज वीर सिंह के मुताबिक, संदीप दो दिन की छुट्टी पर अपने घर गया था और गुरुवार को ही लौटकर ड्यूटी पर आया था। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह ही कारण लग रहा है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एएसपी के मुताबिक, संदीप के किसी विभागीय या अन्य कामकाजी तनाव में होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कमरे और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस उसके मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या से पहले की स्थिति का पता चल सके। मऊ का रहने वाला था संदीप, तीन साल पहले हुई थी शादी संदीप कुमार मूलरूप से मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के नव सेमर गांव का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी रंजना से हुई थी। दंपती की करीब 18 माह की एक बेटी है। परिवार के लोग घटना की सूचना मिलने के बाद अंबेडकरनगर के लिए रवाना होने की जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव एएसपी पूर्वी तेज वीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची थी। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से बातचीत के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पूर्व CRPF जवान की हत्या, अंतड़ियां बाहर आईं:बलिया में हमलावरों ने गिराकर पीटा, चाकू से गोदा; भाई पर भी जानलेवा हमला बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात 9 बजे पड़ोसी अचानक उनके डेयरी फार्म पर पहुंचे। उन्हें गिरा-गिराकर पीटा, फिर पेट में चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर भाई बचाने पहुंचा तो उसके सीने पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाई घायल होकर सड़क पर गिर गए। यह देखकर आरोपी भाग गए। घरवाले दोनों भाइयों को अस्पताल ले गए, जहां पूर्व CRPF जवान की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगें, हजरतगंज में बड़ा प्रदर्शन
    Next Article
    शामली-मुजफ्फरनगर के 3 युवक रूस में 43 दिन से लापता:30 जुलाई की रात हुई थी आखिरी बात, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment