Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगें, हजरतगंज में बड़ा प्रदर्शन

    9 hours ago

    1

    0

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। लखनऊ में भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। बैंक कर्मचारी सुबह से अलग-अलग शाखाओं पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर सभी प्रमुख यूनियनों के कर्मचारी और अधिकारी जुटेंगे। बैंक यूनियनें पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत अपनी मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन पर दबाव बना रही हैं। 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। यूनियनों का कहना है कि शनिवार को पूरी तरह छुट्टी देने का प्रस्ताव पहले बैंक प्रबंधन और यूनियनों के बीच समझौते में शामिल किया जा चुका है, लेकिन इस पर अंतिम मंजूरी अब तक लंबित है। इसके अलावा कर्मचारी-अधिकारी भेदभाव रहित पीएलआई (Performance Linked Incentive) योजना समेत अन्य मांगों को लेकर भी आंदोलन कर रहे हैं। SBI ने ग्राहकों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। SBI ने जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का इस्तेमाल करने को कहा गया है। ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और दूसरे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। 28 से 30 सितंबर फिर आंदोलन UFBU ने आगे भी आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में सपा नेता 5 दिन से नजरबंद:जिलाध्यक्ष ने आवास पहुंचकर जताया विरोध, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
    Next Article
    छुट्‌टी से लौटे सिपाही ने कमरे में किया सुसाइड:खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव, पुलिस लाइन में मेस मुंशी था; मां-बाप का इकलौता बेटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment