Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ पर्व के लिए काशी के 84 घाटों पर तैयारी:100 से ज्यादा चेंजिंग रूम बनेंगे, 8 किलोमीटर के घाट क्षेत्र में सफाई

    8 hours ago

    1

    0

    पूरे देश में नहाय-खाय से छठ पर्व आज से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व को देखते हुए वाराणसी के 8 किलोमीटर एरिया में फैले हुए 84 घाटों पर नगर निगम व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम नेघाटों पर सिल्ट की सफाई के साथ ही साथ कूड़ा हटाने की भी कवायद शुरू कर दी है। नगरनिगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घाटों पर बैरकेडिंग भी की जा रही है और जो घाट खतरनाक हैं। वहां चेतावनी बोर्ड लगाया जा रहा है। साथ ही घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। 8 किलोमीटर एरिया में चाक-चौबंद व्यवस्था संदीप श्रीवास्तव ने बताया - 8 किलोमीटर एरिया में गंगा किनारे हमारे जो घाट का क्षेत्र है। वहां पर पर्याप्त मात्रा में सफाईकर्मियों की तैनाती करके दिन में कई बार वहां से कूड़ा उठान की व्यवस्था की जा रही है। साथ में महापौर और नगर आयुक्त दिन-रात चक्रमण कर स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं और निर्देशित कर रहे हैं। इन सब बिंदुओं पर नगर निगम के द्वारा सभी घाटों पे पर्याप्त मात्रा में मार्ग प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था की जा रही है। कहीं सिल्ट न हो। साथ ही घाट का समतलीकरण किया जाए। यदि कहीं सिल्ट है और कहीं अगर कहीं गीला रह गया है। तो वहां बालू को बोर में भरकर रखवाया जा रहा है। जिससे कि आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। घाटों पर बन रहे हैं 100 से अधिक चेंजिंग रूम संदीप श्रीवास्तव ने बताया - घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए यह चेंजिंग रूम हर घाट पर पर्याप्त संख्या में बनाया जा रहा है। जहां तक सुरक्षा की बात तो जो भी खतरनाक घाट हैं। वहां चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं। और साथ में रस्सियों को भी बांधा जाएगा। जिससे कि लोग आसानी से स्नान कर सकें। तो ये सारी तैयारियाँ नगर निगम के द्वारा की जा रही हैं। सभी घाट पर होगी छठ पूजा, कोई घाट बंद नहीं कई घाटों पर गंगा की गहराई अधिक होने और क्या उनपर पूजा नहीं होगी के सवाल पर संदीप ने कहा - नहीं, ऐसा कोई घाट चिन्हित नहीं हुआ है। कुछ घाट ऐसे हैं। जैसे तुलसी घाट, ललिता घाट जहां गहराई ज्यादा है। वहां पर साइनेज बोर्ड लगा दिए जाते हैं कि 'यह खतरनाक घाट है, यहां पर संभल कर स्नान करें या पूजा करें' और साथ में 'यह गहरा पानी है, इसके आगे न जाएं। और वहां पे पानी के अंदर बैरिकेडिंग भी कराई जाती है कि इसके आगे न जाइए, सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। नगर निगम ये सब सारी चीजें करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बसों में महिला परिचालक रखना अनिवार्य:अम्बेडकरनगर में 10 विद्यालयों ने नियुक्ति की, बिना परिचालक बसों का परमिट नहीं मिलेगा
    Next Article
    गंगा-एक्सप्रेस-वे हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत:सौरभ की 9 हड्डियां टूटीं, पत्नी का लीवर फटा; दोनों बच्चों की मौत हेड इंजरी से हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment