Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा-एक्सप्रेस-वे हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत:सौरभ की 9 हड्डियां टूटीं, पत्नी का लीवर फटा; दोनों बच्चों की मौत हेड इंजरी से हुई

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में हादसे की भयावहता का पता चला है। कार चला रहे सौरभ उपाध्याय के दोनों पैरों की 9 हड्डियां टूट गई थीं। पत्नी मेनका का कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और लीवर भी फट गया था। वहीं, दोनों मासूम बेटों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने (हेड इंजरी) से हुई। छठ मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा निवासी सौरभ उपाध्याय अपनी पत्नी मेनका और दो बेटों 7 वर्षीय व्योम और डेढ़ वर्षीय शिवओम के साथ कार से छठ पर्व मनाने घर जा रहे थे। बुधवार दोपहर सांडी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे व्योम को सांडी सीएचसी और छोटे बेटे शिवओम को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सौरभ के दोनों पैरों की 9 हड्डियां टूटीं बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच सदर एसडीएम गुलाबचंद की मौजूदगी में चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ के दाहिने पैर की 4 और बाएं पैर की 5 हड्डियां टूट गई थीं। घुटनों के नीचे के दोनों पैरों का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, पत्नी मेनका के कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। उनका लीवर भी फट गया था। बड़े बेटे व्योम के दोनों पैरों की 2 हड्डियां टूटी मिलीं और उसका लीवर भी फटा हुआ था। दोनों बच्चों की मौत सिर में चोट लगने से हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि 7 वर्षीय व्योम और डेढ़ वर्षीय शिवओम की मौत सिर में गंभीर चोट लगने यानी हेड इंजरी के कारण हुई। हादसे में चारों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ चारों का प्रयागराज में अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मेनका के पिता पुरेंद्रनाथ तिवारी, मां मंजू और भाई दीपक तिवारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल से पुलिस को जो सामान मिला था, उसे भी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार दोपहर चारों शवों का एक साथ प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की एक साथ अर्थियां उठीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने नम आंखों से सभी को अंतिम विदाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छठ पर्व के लिए काशी के 84 घाटों पर तैयारी:100 से ज्यादा चेंजिंग रूम बनेंगे, 8 किलोमीटर के घाट क्षेत्र में सफाई
    Next Article
    देशभर में लग्जरी कारों से सप्लाई होती थी ड्रग्स:मेफेड्रोन तस्कर रिजवान AC कोच में कानपुर आया, बोला- आ गया हूं गाड़ी भेजो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment