Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग, 20 लोगों की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    (केजेएम वर्मा) बीजिंग, 10 सितंबर चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर किंगदाओ में मरम्मत के लिए लाए गए विदेशी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबर के मुताबिक, सरकारी स्वामित्व वाले किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड में पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे आग लगी, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खोज और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।खबर में कहा गया है कि चीन में किसी दुर्घटना के बाद शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस तरह के निर्देश जारी किया जाना एक दुर्लभ घटनाक्रम है। इसमें कहा गया है कि चिनफिंग ने आग लगने की वजह की तेजी से जांच करने और पीड़ितों को तुरंत सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। खबर में चिनफिंग के हवाले से कहा गया है कि सभी इलाकों और संबंधित विभागों को “आग की इस घटना से कड़ा सबक लेना चाहिए”, निवारक उपायों को और मजबूत करना चाहिए तथा “जानमाल की सुरक्षा के लिए बड़े हादसों को रोकने के सख्त कदम उठाने चाहिए।” सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की ओर से जारी एक तस्वीर के मुताबिक, आग लगने की घटना लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक पोत ‘ओशन मेलोडी’ में हुई।‘मरीन ट्रैफिक’ वेबसाइट के अनुसार, यह जहाज किंगदाओ में खड़ा है। ‘सीसीटीवी’ की खबर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ली कियांग ने आपातकालीन दलों को “फंसे हुए लोगों को बचाने, घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने तथा इसके कारण और हादसे होने से रोकने पर ध्यान केंद्रित करने” का निर्देश दिया है। खबर के अनुसार, कियांग ने स्टेट काउंसिल को निर्देश दिया है कि वह इस घटना को चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी क्षेत्रों और विभागों में सुरक्षा एवं उत्पादन से जुड़ी जिम्मेदारियों को और कड़ा करे तथा खतरों की जांच को बेहतर बनाए।किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड ‘चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ के प्रबंधन वाला एक प्रमुख पोत निर्माण केंद्र है। यह वाणिज्यिक पोत निर्माण, जहाजों की मरम्मत और समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, किंगदाओ बेहाई शिपयार्ड नौ किलोमीटर लंबे समुद्री तट के किनारे 330 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने Marco Rubio के 'Proxy' दावे को किया खारिज, Houthis को बताया स्वतंत्र यमनी गुट
    Next Article
    BRICS Summit 2024: New Delhi में Minister Lamola की दस्तक, President Ramaphosa के साथ Global Governance पर चर्चा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment