Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने Marco Rubio के 'Proxy' दावे को किया खारिज, Houthis को बताया स्वतंत्र यमनी गुट

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि यमन का हूथी समूह तेहरान के लिए प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) के तौर पर काम करता है। बघाई ने कहा कि यह समूह स्वतंत्र रूप से काम करता है और किसी से आदेश नहीं लेता। X पर एक पोस्ट में, बघाई ने वाशिंगटन पर अपनी सैन्य मौजूदगी और वर्चस्ववादी नीतियों के जरिए इलाके में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि यमन में स्थायी शांति के लिए बाहरी दखल को खत्म करना जरूरी है। बघाई ने कहा मार्को रुबियो के झूठ तथ्यों की जगह नहीं ले सकते। अंसारल्लाह यमन का एक स्वतंत्र गुट है जो अपने फैसले खुद लेता है; वह किसी से आदेश नहीं लेता और किसी के लिए प्रॉक्सी के तौर पर काम नहीं करता।इसे भी पढ़ें: Donald Trump का वादा: मध्यावधि चुनाव जीते तो हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे 5,000 Dollarमध्य पूर्व में अमेरिकी नीति की आलोचना करते हुए, बघाई ने वाशिंगटन से कहा कि अगर वह इलाके में असल स्थिरता चाहता है तो उसे अपनी सैन्य भागीदारी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा इस इलाके में अस्थिरता की जड़ें अमेरिका के सैन्य दखल और दबदबे वाली नीतियों में हैं। अगर वॉशिंगटन सच में शांति चाहता है, तो उसे बस एक आसान कदम उठाना होगा: हमारे इलाके में अपने बुरे और अस्थिरता फैलाने वाले दखल को बंद करना होगा।" यमन के लिए आगे के राजनीतिक रास्ते पर बात करते हुए, बघाई ने ज़ोर दिया कि शांति ज़बरदस्ती या बाहरी दबाव से नहीं मिल सकती; उन्होंने तय कूटनीतिक तरीकों को मानने की बात कही। बघाई ने आगे कहा, "यमन में शांति बमों और बाहरी दबाव से थोपी नहीं जा सकती। इसकी शुरुआत सभी पक्षों की सहमति वाले रोडमैप के आधार पर सच्ची बातचीत से होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Strait of Hormuz का नाम बदलकर Trump Strait रखने की तैयारी, Iran पर US का कड़ा रुख
    Next Article
    China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग, 20 लोगों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment