Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट पहुंचे अजय राय:प्रयागराज में बोले- 36 साल की छवि खराब कर रहे, माफी मांगें या प्रमाण दें

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरी छवि खराब करने के लिए झूठा बयान दिया। वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या फिर जो बातें उन्होंने बोलीं हैं, उसका प्रमाण दें। उन्होंने सीएम के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का वाद दाखिल किया है। बोले- 36-37 साल की मेहनत से बनाई छवि खराब करने की कोशिश अजय राय ने कहा कि 36-37 वर्षों की मेहनत से जनता के बीच जो छवि बनाई है, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 तारीख को रायबरेली में उनके खिलाफ फिश दावत को लेकर मुख्यमंत्री ने झूठा बयान दिया था। इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में किसी तरह के मुआवजे की मांग नहीं की है। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि मुख्यमंत्री जनता के सामने आकर माफी मांगें या फिर अपने बयान के समर्थन में प्रमाण पेश करें। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो वह न्यायपालिका के माध्यम से कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। राहुल गांधी के बयान पर भी PM मोदी को घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' को 'झूठ की गूंज' कहे जाने पर भी अजय राय ने पलटवार किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की GDP पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम खुद हॉलिडे वेकेशन पर हैं और देश का हजारों करोड़ रुपया खर्च कर ऐसे-ऐसे देशों का भ्रमण कर रहे हैं, जिनके नाम तक लोगों ने नहीं सुने होंगे। बोले- महंगाई में दाल-रोटी जुटाना मुश्किल, सोना कहां से खरीदें प्रधानमंत्री की ओर से लोगों से सोना न खरीदने की अपील पर अजय राय ने कहा कि महंगाई के दौर में आम आदमी के लिए दाल-रोटी और चीनी जुटाना ही मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में आम आदमी के पास सोना खरीदने की स्थिति वैसे भी नहीं है। छात्रों पर दर्ज FIR रद्द होने का स्वागत 2027 के विधानसभा चुनाव और छात्र मुद्दों पर अजय राय ने कहा कि छात्रों पर दर्ज FIR रद्द होने का कांग्रेस स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस 'संगठन सृजन' अभियान के तहत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों और 75 जिलों में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ और विधानसभा स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर 3 जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम
    Next Article
    यूपी के 3.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी:50 लाख तक बीमा मिलेगा; योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment