Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर 3 जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ नगर निगम के वार्ड-39 से भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर बुधवार को आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। पार्षद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उनके दाएं पैर पर हमला बोल दिया और तीन जगह नोच दिया। हमले में पार्षद लहूलुहान हो गए। पार्षद के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताई। निगम टीम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी राजीव गुप्ता ने बताया कि घटना के करीब 30 मिनट बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने फोन कर उनका हाल जाना। नगर आयुक्त ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजने की बात कही थी। हालांकि, काफी देर तक निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे पार्षद और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पार्षद का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि पर हमला होने के बाद भी निगम की टीम समय पर नहीं पहुंच रही है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्षद बोले- लगातार बढ़ रही कुत्तों की संख्या राजीव गुप्ता ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने के साथ उनकी नसबंदी और एंटी रैबीज टीकाकरण की व्यवस्था प्रभावी करने की मांग की है। एबीसी सेंटर की क्षमता के बावजूद समस्या बरकरार नगर निगम ने पहले एनएच-58 स्थित शंकरनगर में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया था। यहां रोज करीब 100 कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज टीका लगाने की क्षमता बताई गई थी। बाद में हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के पास करीब 200 कुत्तों की क्षमता वाला नया एबीसी सेंटर बनाया गया और पुराने सेंटर को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए सेंटर पर भी पर्याप्त संख्या में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण नहीं हो रहा है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या 1.50 लाख से अधिक बताई जाती है। ऐसे में नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद का कहना है कि ब्रह्मपुरी समेत शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर निगम को इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू, 4-5 दिन से बुखार था; सरकारी आवास में आइसोलेट किए गए
    Next Article
    CM योगी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट पहुंचे अजय राय:प्रयागराज में बोले- 36 साल की छवि खराब कर रहे, माफी मांगें या प्रमाण दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment