Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Yogi Adityanath ने Flood पीड़ितों को दिया मदद और स्थायी समाधान का आश्वासन

    2 hours from now

    1

    0

    लखनऊ, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए रविवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान खोजने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वे खुद को अकेला न समझें और ‘डबल इंजन सरकार’ उनके साथ खड़ी है। आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित चित्रकूट के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रभावित इलाकों में जारी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण राज्य के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, लेकिन सरकार लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए पूरी तेजी से काम कर रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वह स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान खोजने की दिशा में भी काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पहले ही बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं और रविवार को चित्रकूट जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की सेवा करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसका अर्थ उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना भी है।’’ मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में वे खुद को अकेला न समझें।सरकार पूरी तरह आपके साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HHRC ने चिकित्सा लापरवाही मामलों में अपीलीय व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
    Next Article
    PM Modi ने SRCC में विपक्ष पर साधा निशाना, ‘नाराज फूफा’ से की आलोचकों की तुलना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment