Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cockpit हमले में 174 यात्रियों की बचाई जान, Flydubai Pilot Smit Machhar से मिले Sheikh Hamdan

    1 day ago

    3

    0

    यूएई के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर शेख़ हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार को अबू धाबी में भारतीय फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मुलाक़ात की। उन्होंने को-पायलट के कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने में दिखाए गए स्मित के साहस की तारीफ़ की। दौरे के बाद एक्स पर एक पोस्ट में हमदान ने कहा कि मच्छर ने "बेहद हिम्मत, ज़िम्मेदारी और इंसानी ज़िंदगी की परवाह" दिखाई है और UAE के नेतृत्व की तारीफ़ उन तक पहुँचाई। दुबई के क्राउन प्रिंस ने लिखा, हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस चीज़ का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE जाना जाता है: दया, शांति और जीवन का देश। बुधवार को दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट के दौरान ओमान के को-पायलट द्वारा क्रैश एक्स (विमान दुर्घटना में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी) से किए गए हमले के बाद मच्छर अबू धाबी में ठीक हो रहे हैं। UAE ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है।इसे भी पढ़ें: राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट में हमलाUAE के अटॉर्नी जनरल के ऑफ़िस के मुताबिक, ओमान के को-पायलट ने फ़्लाइट FZ1073 (जिसमें 174 यात्री सवार थे) का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश करने से पहले 'क्रैश एक्स' (आपातकालीन कुल्हाड़ी) से मच्छर पर हमला किया। चोट लगने के बावजूद, मच्छर ने कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और मदद के लिए आवाज़ लगाई। यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू में किया और एक रिज़र्व क्रू ने विमान को तबुक एयरपोर्ट पर उतारा। Flightradar24 के मुताबिक, सऊदी अरब के ऊपर यह विमान 30 सेकंड से भी कम समय में 14,000 फ़ीट से ज़्यादा नीचे गिर गया। दोनों देशों की सुरक्षा टीमों की शुरुआती जांच के बाद सऊदी अधिकारियों ने को-पायलट को UAE को सौंप दिया।इसे भी पढ़ें: भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!को-पायलट के अतीत की जांचअल-अरबिया ने को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमम अल-हम्ममी के तौर पर की है। जांच से जुड़े तीन लोगों ने - जिनमें खाड़ी देश और पश्चिमी देशों के राजनयिक शामिल हैं एसोसिएटेड प्रेस (AP) को उसकी पहचान की पुष्टि की है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान ने पहले अल-हम्ममी को उड़ान भरने से रोक दिया था क्योंकि उन्हें शक था कि उसने चरमपंथी विचार अपना लिए हैं। बाद में उसे फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रख लिया। यह अभी साफ नहीं है कि एयरलाइन को उसके उड़ान भरने के काम से पहले हटाए जाने के बारे में क्या जानकारी थी या नौकरी पर रखने से पहले उसकी कितनी बारीकी से जांच-पड़ताल की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा
    Next Article
    भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment