Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress ने Arunachal सीमा पर सुरक्षा व विकास की मांग की, सैनिकों के लिए सुविधाएं जरूरी

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों में सीमावर्ती समुदायों और सुरक्षा बलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने उपरी सुबनसिरी के टक्सिंग सेक्टर के चार दिन के दौरे के बाद ये बातें कही हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों एवं सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की।इसे भी पढ़ें: Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार, Kerala CM का काफिला रोकने पर कार्रवाईसिराम ने एक बयान में कहा, ‘‘जो लोग सीमावर्ती इलाकों की बात करते हैं, उनमें वहां तक ​​पहुंचने, लोगों से मिलने और जमीनी हकीकत को समझने का साहस भी होना चाहिए। टक्सिंग भारत का कोई दूर-दराज का कोना नहीं है, बल्कि यह भारत की अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) है।’’ सिराम ने केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि वह टक्सिंग और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अन्य सीमावर्ती इलाकों का दौरा करने के लिए बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजे। उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरों से लोकतांत्रिक निगरानी मज़बूत होगी और निर्वाचित जन प्रतिनिधि जमीनी हालात का सीधे जायजा ले सकेंगे तथा सीमावर्ती समुदायों, सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर सकेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुश्किल सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए बिना रुकावट आपूर्ति, उपकरण, संचार सुविधाएं, रहने की जगह, मेडिकल सहायता और पर्याप्त संख्या में जवानों की व्यवस्था करने की भी मांग की। सिराम ने ‘अरुणाचल रेजीमेंट’ बनाने की भी वकालत करते हुए कहा कि उसमें राज्य के स्थानीय आदिवासी युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती की जाए। उन्होंने कहा, ‘‘टक्सिंग के लोग भारत के किनारे पर नहीं रह रहे हैं।इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अरुणाचल प्रदेश की वायरल बच्ची Tinkle से वीडियो कॉल पर की बातवे भारत की अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) पर रह रहे हैं। अगर देश उनसे सीमा पर डटे रहने की उम्मीद करता है, तो उसे भी उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना चरित्र निर्माण के केवल डिग्री देने वाली शिक्षा अधूरी है, लखनऊ में बोले Rajnath Singh
    Next Article
    West Bengal में IMD ने 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, मछुआरों को सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment