Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में IMD ने 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, मछुआरों को सलाह

    21 hours ago

    1

    0

    उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने नये निम्न दबाव वाले क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के कारण 31 अगस्त तक कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भारी बारिश होने की आशंका है।बुलेटिन के अनुसार, कम दबाव वाला क्षेत्र उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। बयान में कहा गया है कि इस मौसम प्रणाली की वजह से झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने मछुआरों को परामर्श दिया है कि वे सोमवार तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर और उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाएं, क्योंकि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के कारण समुद्र में प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।इसे भी पढ़ें: West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांगइस बीच, पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि तटीय शहर दीघा में 37 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि हिमालयी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress ने Arunachal सीमा पर सुरक्षा व विकास की मांग की, सैनिकों के लिए सुविधाएं जरूरी
    Next Article
    Nepal में फंसे Vidarbha के चार श्रद्धालु Nagpur पहुंचे, परिजनों को मिली बड़ी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment