Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुफ्त बस सेवा के लिए घंटों इंतजार, फर्श पर सफर:कानपुर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को हुई भारी परेशानी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की मुफ्त बस सेवा के बावजूद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। झकरकटी (अमर शहीद मेजर सलमान खान अंतरराज्यीय बस स्टेशन) पर गुरुवार शाम बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं 2 से 3 घंटे तक बस का इंतजार करती रहीं, लेकिन बसें इतनी भरी हुई थीं कि उनमें पैर रखने की भी जगह नहीं थी। दैनिक भास्कर की टीम ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे झकरकटी बस अड्डे पर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि त्योहार के कारण भीड़ अधिक थी, लेकिन बसों की संख्या कम होने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त बस सेवा प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी सुविधा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके जाने के लिए निकलीं, जिससे झकरकटी बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसें आने के बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। कई बसों में सीटें पूरी तरह भर चुकी थीं, जिससे महिलाओं को बैठने की जगह नहीं मिली। मजबूरन कुछ यात्रियों को बस की फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों को अत्यधिक भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ बसों में सबसे चिंताजनक स्थिति तब देखी गई जब सीटें भरने के बाद यात्रियों को अंदर तो बैठा लिया गया, लेकिन बस का गेट बंद कर दिया गया। बाहर खड़े यात्री गेट खोलने के लिए लगातार आवाज लगाते रहे और अंदर मौजूद लोगों से दरवाजा खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन गेट नहीं खोला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक:विकास भवन सभागार में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    Next Article
    ‘लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे’:सॉन्ग लगाकर रेप के आरोपी ने सुसाइड किया, झांसी में दो महीने पहले जेल से छूटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment