Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने परखी चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियां:सभी विभागों को दी सख्त चेतावनी, कहा- चूक बर्दाश्त नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यातायात, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। डीएम ने जोर देकर कहा कि देवीपाटन मेला केवल स्थानीय नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी विभागों को 'टीम मोड' में मिलकर काम करना होगा। पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निकाय, बिजली और परिवहन सहित सभी विभागों को अंतिम तैयारियों में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की हिदायत दी गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए यातायात योजना और पार्किंग को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। मेला क्षेत्र को बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ 'हाई अलर्ट जोन' में परिवर्तित किया जा रहा है। नगर निकाय को सख्त निर्देश दिए गए कि यदि कहीं भी गंदगी पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी शौचालय और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रहने, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा है। उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम माहौल में दर्शन कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवाओं को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण:हापुड़ में 18 और 25 मार्च को लगेगा वृहद शिविर, 7 दिन में कर सकेंगे एप्लाई
    Next Article
    आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर पहुंचे काशी:बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, कहा- दुनिया में शांति बनी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment