Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवाओं को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण:हापुड़ में 18 और 25 मार्च को लगेगा वृहद शिविर, 7 दिन में कर सकेंगे एप्लाई

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 18 और 25 मार्च 2026 को वृहद ऋण शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत यह शिविर कलेक्ट्रेट सभागार में लगेगा। इसमें जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधक और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत, इच्छुक युवाओं को बैंकों के माध्यम से 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज और बिना गारंटी के मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक व्यक्ति जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वे 18 से 25 मार्च के बीच संबंधित कार्यालयों और बैंकों से संपर्क कर ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पहले ही आवेदन किया है, उन्हें 18 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के लिए आवेदक का जनपद निवासी होना, आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास होना अनिवार्य है। 10वीं और 12वीं पास तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक ने पीएम स्वनिधि योजना को छोड़कर किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ पहले न लिया हो। उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया कि 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर चार वर्षों तक ब्याज अनुदान मिलेगा। पात्र लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों की समीक्षा की:जनपद की रैंकिंग सुधारने, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
    Next Article
    डीएम ने परखी चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियां:सभी विभागों को दी सख्त चेतावनी, कहा- चूक बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment