Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त रखने का दिया निर्देश:ईद-नवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आगामी ईद और नवरात्रि पर्वों के मद्देनजर मंगलवार शाम को जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त रखा जाए। जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे तत्काल पूरा किया जाए ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, जिसके लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर सम्मानित धर्मगुरुजन, नगर निकायों के चेयरमैन, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित शांति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 लाख कैश, 9 तोला सोना-4 किलो चांदी चोरी:पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया, जांच शुरू।
    Next Article
    कानपुर में विहिप-बजरंग दल का मुस्लिम दुकानदारों को अल्टीमेटम:बोले- लव जिहाद, लैंड जिहाद नवरात्रि में नहीं चलेगा, पुलिस कमिश्नर को सौपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment