Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विहिप-बजरंग दल का मुस्लिम दुकानदारों को अल्टीमेटम:बोले- लव जिहाद, लैंड जिहाद नवरात्रि में नहीं चलेगा, पुलिस कमिश्नर को सौपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों के आसपास मुस्लिम दुकानदारों को के द्वारा जो दुकानें लगाई जाती है। उनको रोकने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मुस्लिमों के द्वारा नवरात्र जैसे धार्मिक त्यौहारों पर मंदिरों के आसपास दुकानें लगाने से अव्यवस्था और विवाद की स्थिति बनती है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे बिरहाना रोड स्थित माता तपेश्वरी मंदिर, कल्याणपुर स्थित आशा देवी मंदिर और जूही का बारा देवी मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में मुस्लिमों के द्वारा दुकानें लगाई जाती हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि इससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों के अनुभव के आधार पर प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए, ताकि मंदिर परिसरों के आसपास व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मांग की गई है कि मंदिरों के आसपास दुकान लगाने को लेकर नियम तय किए जाएं और थाना स्तर पर इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त रखने का दिया निर्देश:ईद-नवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर देहात में 754 घरों को मिला पेयजल कनेक्शन:जल जीवन मिशन के तहत सोलर सिस्टम से नियमित आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment