Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम- स्कूलों के ऊपर से गुजरे तार हटाएं:देवरिया में छह बीडीओ को नोटिस, दो अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित धनराशि जमा नहीं करने पर छह खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। बैठक में सिंचाई और ट्यूबवेल विभाग के अधिशासी अभियंता गैरहाजिर रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सितंबर तक पूरा करना होगा तार शिफ्टिंग और कनेक्शन का काम डीएम ने कहा कि सिंचाई विभाग, ट्यूबवेल और प्राथमिक विद्यालयों में तार शिफ्टिंग और बिजली कनेक्शन से जुड़े सभी काम सितंबर तक पूरे किए जाएं। इसके अलावा एमआरएफ सेंटरों और सरकारी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन और पोल शिफ्टिंग के लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली से जुड़े कामों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से लंबित कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा कराएं। 6 BDO को कारण बताओ नोटिस का आदेश आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित धनराशि जमा नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही के लिए भागलपुर, भटनी, बनकटा, गौरी बाजार, भलुअनी और सदर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि केंद्रों के संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो। स्कूलों के ऊपर तारों को लेकर बोले- बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए तार शिफ्टिंग के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभागों में तालमेल बनाकर समस्याएं दूर करने के निर्देश डीएम ने विद्युत विभाग, पेयजल निगम, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर बिजली से जुड़ी समस्याओं का समय से समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग, पेयजल निगम, नगर पालिका समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कागजों में हो रहा छिड़काव, सड़कों पर उड़ रही धूल:आगरा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर आया
    Next Article
    सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर युवक की हत्या:कानपुर में दबंगों ने घेरकर पीटा, ईंट से सिर कुचला; 2 दिन इलाज के बाद मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment