Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे की आवाज कम रखने, नशा न करने की अपील:दुर्गा पूजा समितियों और उनके पदाधिकारियों के साथ अयोध्या पुलिस की बैठक

    19 hours ago

    1

    0

    शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए अयोध्या कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों और केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला सामान्य समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर ने समितियों के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक किसी भी समिति के पदाधिकारी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर कोतवाली से एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो तत्काल समस्याओं से पुलिस को अवगत कराएगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला सामान्य समिति के संयोजक धनुषधारी शुक्ला ने कहा कि सभी समितियां पहले अपने स्तर से साफ-सफाई और प्रतिमा स्थलों की सुरक्षा व संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके बाद भी यदि कोई समस्या आती है तो प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से उसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों से डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप और कम रखने की अपील की, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में स्थापित होने वाली सभी दुर्गा प्रतिमाओं की समितियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी भी समिति के पदाधिकारी को कोई परेशानी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खासतौर पर कांशीराम कॉलोनी में प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें क्राइम इंस्पेक्टर ने गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। क्राइम इंस्पेक्टर ने आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी प्रतिमा स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के माध्यम से तत्काल सूचना दी जा सकेगी, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने समितिपदाधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विसर्जन जुलूस में कोई भी पदाधिकारी मादक पदार्थों का सेवन करके शामिल न हो। साथ ही डीजे की ध्वनि इतनी सीमित रखी जाए कि विद्यार्थियों, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में कलश यात्रा प्रभारी बिंदु सिंह, मुकेश तिवारी सहित अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने वाली सभी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामंत्री की बेटी दूसरी बार बनीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता:छोटी बहन ब्लॉक प्रमुख; जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में हार मिली थी
    Next Article
    जिला युवा अधिकारी से मुलाकात:शिवम वर्मा ने युवाओं के कौशल विकास और सहभागिता पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment