Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

    1 day ago

    2

    0

    ताइवान ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन के एक नए रूप का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर चीन की आलोचना करने वाले एक वृत्तचित्र के ताइवानी वितरक का रूप धारण किया और उनकी पहचान का इस्तेमाल करके धमकियां दीं। फोकस ताइवान के मुताबिक, ताइवान की मुख्य भूमि मामलों की परिषद (एमएसी) ने कहा कि वृत्तचित्र वितरक कुआन चिएन-चुंग बनकर लोगों ने कम से कम तीन मौकों पर व्यक्तियों और संगठनों से संपर्क किया और उन्हें धमकी दी। लायन मूवीज कल्चर कंपनी के प्रमुख कुआन ने 2024 में ताइवान में वृत्तचित्र 'स्टेट ऑर्गन्स' का वितरण किया था। एमएसी के उप प्रमुख और प्रवक्ता लियांग वेन-चीह ने कहा कि ये घटनाएं बार-बार होने और सुनियोजित प्रकृति की होने के कारण सामान्य प्रतिरूपण से कहीं अधिक गंभीर प्रतीत होती हैं। इसे भी पढ़ें: ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ाउन्होंने कहा कि अधिकारी इस मामले को अभी चीन द्वारा सीमा-पार दमन (transnational repression) की संभावित घटना मानकर चल रहे हैं, साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़िम्मेदार लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और जांच जारी है। MAC इस मामले पर ताइवान की नेशनल पुलिस एजेंसी और न्याय मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा। यह कथित मामला नवंबर 2025 का है, जब कथित तौर पर किसी ने कुआन (Kuan) के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके एक वकील को धमकाया और पैसे की मांग की। इसके बाद पुलिस ने इस घटना को लेकर कुआन से पूछताछ की। बताया जाता है कि अगले महीने ताइवान के एक नागरिक सुरक्षा संगठन, 'कुमा एकेडमी' (Kuma Academy) को भी इसी तरह की घटना का निशाना बनाया गया। इसे भी पढ़ें: Russian Oil ज्यादा खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल29 सितंबर को, एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर कुआन की पहचान और फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके 'ताइवान फालुन डाफ़ा एसोसिएशन' (Taiwan Falun Dafa Association) को धमकाया। MAC की मदद से, कुआन ने इस ताज़ा घटना की सूचना पुलिस को दी। यह विवाद 'स्टेट ऑर्गन्स' (State Organs) नाम की कनाडाई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से जुड़ी पहले की धमकियों के बाद सामने आया है; 'फ़ोकस ताइवान' (Focus Taiwan) की रिपोर्ट के अनुसार, यह डॉक्यूमेंट्री चीन में फालुन गोंग (Falun Gong) के अनुयायियों से ज़बरदस्ती अंग निकालने (forced organ harvesting) के आरोपों की पड़ताल करती है। 2024 के आखिर में, ताइवान में इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग करने वाले सिनेमाघरों और संगठनों को कथित तौर पर दर्जनों धमकियां मिलीं, जिनमें बम से उड़ाने की धमकियां भी शामिल थीं। 'फ़ोकस ताइवान' की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने धमकी भरे ईमेल का पता विदेशी IP एड्रेस से लगाया और पाया कि इसके लिए VPN का इस्तेमाल किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार
    Next Article
    ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment