Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डासना में किसान का ट्रैक्टर चोरी:गाजियाबाद में सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान, पुलिस जांच जारी

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किसान का ट्रैक्टर चुरा लिया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर को मौके से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों युवक आसानी से ट्रैक्टर स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। यह चोरी डासना स्टैंड स्थित मदरसे के पीछे मुखिया कॉलोनी में हुई है। चोरी हुआ ट्रैक्टर आयशर 333 मॉडल का है, जो किसान के रोजमर्रा के कृषि कार्यों का मुख्य साधन था। पीड़ित किसान चौधरी अफसर अली ने बताया कि जब उनके पिता सुबह खेत जाने के लिए निकले, तो ट्रैक्टर अपनी जगह पर नहीं मिला। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी और ने उसे हटा दिया होगा, लेकिन आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो युवक ट्रैक्टर ले जाते हुए नजर आए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाना वेव सिटी में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन:आबादी निस्तारण और रोजगार की मांग को लेकर महापंचायत
    Next Article
    बरेली में ‘धार्मिक-पर्यटन सर्किट’ की तैयारी:रामायण वाटिका और रुद्रावनम से बदलेगी शहर की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment